फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: थाने में आत्मदाह करने वाले युवक कीे पत्नी समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर थाने के गेट पर आत्मदाह करने वाले युवक की बहन ने उसकी मौत के मामले में उसकी पत्नी समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पत्नी और ससुरालीजन ने उसे प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाया था।
विज्ञापन

महाराजपुर थाना क्षेत्र के तिलसहरी बुजुर्ग निवासी राकेश की पत्नी दाया ने बताया कि उनके भाई महेश की शादी 14 साल पहले सचेंडी में रहने वाले मुन्ना की बेटी पूनम से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से दोनों के बीच विवाद होने लगा था। 13 जुलाई को विवाद के बाद पूनम मायके चली गई। आरोप है कि महेश उसे वापस लाने ससुराल पहुंचा तो वहां ससुर मुन्ना, सास मीना, साढ़ू संजय, उसकी पत्नी नीलम, मौसेरी सास पुष्पा और रोहित ने उसे जमकर पीटा। इससे आहत महेश ने थाने के गेट के बाहर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी। 20 जुलाई को इलाज के दौरान महेश की मौत हो गई थी। थाने के महाराजपुर कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जांच की रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें