कानपुर में दो रुपये प्रति ट्वीट मामले में आरोपी ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड में प्रबंधक रहे लखनऊ निवासी आशीष पांडे को प्रभारी जिला जज प्रभाकर राव की अदालत से जमानत मिल गई है। कोर्ट ने उन्हें 50-50 हजार की दो जमानतों और निजी बंधपत्र पर रिहा करने का आदेश दिया है।
पिछले महीने एक कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। एक तरफ से हिमांशु और दूसरी तरह से एक किशोर बातचीत कर रहे थे। इसमें कहा जा रहा था कि योगी जी के पक्ष में ट्वीट करो। दो रुपये प्रति ट्वीट दिया जाएगा।