फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर की पत्नी के आत्महत्या का मामला: आरोपी पति की मौसी के घर पथराव-तोड़फोड़, भारी पुलिस बल तैनात

Tue, 14 Mar 2023 12:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर की पत्नी के आत्महत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के चकेरी लालबंगला में हिस्ट्रीशीटर की पत्नी के आत्महत्या करने के मामले में मृतका के परिजनों ने मंगलवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। साथ ही लाल बंगला बाजार की मुख्य सड़क पर जाम लगाया। करीब दस मिनट बाद पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने हिस्ट्रीशीटर की मौसी के घर के बाहर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है। चकेरी इंस्पेक्टर ने परिजनों को समझाया। लाल बंगला काली बाड़ी निवासी हिस्ट्रीशीटर की पत्नी श्वेता सोनकर (25) ने रविवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद आरोपी हिस्ट्रीशीटर परिवार समेत फरार हो गया था। इसके बाद सूचना पाकर पहुंचे मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया था।

पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर समेत परिवार पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया था। वहीं बुधवार को भी परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। साथ ही लाल बंगला बाजार की मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। करीब दस मिनट बाद जाम खुल सका। उधर आक्रोशित परिजनों ने हिस्ट्रीशीटर के मौसी के घर के बाहर पत्थर चलाकर कुर्सियां तोड़ दीं। इसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात हो गया। थाना प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि आक्रोशित परिजनों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें