फोन करके पावर हाउस के पास बुलाया
सुधीर को लखनऊ के बुद्धेश्वर चौराहे पर उतारने के बाद शोभित आशियाना निवासी व्यापारी पर बकाया 14.98 लाख रुपये लेने चला गया। शोभित का बेहटामुजावर थाना के रसूलपुररूरी गांव निवासी ममेरा भाई नवीन बाजपेई लखनऊ में ओला में चालक है। शोभित ने सुरक्षा की दृष्टि से नवीन को फोन करके आशियाना पावर हाउस के पास बुलाया। इसके बाद उसके साथ कार से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस के बुद्धेश्वर चौराहे पहुंचा।
सुरक्षा के लिए लेता था ममेरे भाई की मदद
वहां नवीन शोभित को छोड़कर चला गया। यहां शोभित को सुधीर भी मिल गया। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने बताया कि शोभित अक्सर रुपये लेने लखनऊ जाता था और सुरक्षा के लिहाज से ममेरे भाई की मदद लेता था। इसको देखते हुए नवीन ने अपने परिचित कानपुर के सचेंडी थाना के इटारा निवासी बीरू सिंह चंदेल उर्फ धीरू (बिठूर विधायक अभिजीत सांगा का पूर्व पीआरओ), बिधनू के जहानपुर निवासी निखिल अवस्थी और बिधनू के जामू गांव निवासी कुलदीप के साथ मिलकर पहले से ही लूट की योजना बना रखी थी।
कुलदीप पुलिस को चकमा देकर भाग गया
मंगलवार को जैसे ही नवीन ने सुधीर को बुद्धेश्वर चौराहे छोड़ा, बीरू अपनी एसयूवी कार लेकर पहुंचा। बांगरमऊ छोड़ने के बहाने शोभित और सुधीर को कार में बैठा लिया। योजना के अनुसार निखिल और कुलदीप भी आगे मिले और सवारी बनकर बैठ गए। रास्ते में मारपीट कर शोभित को कार में पैरों से दबा लिया और टोल पार करने बाद रुपये लूटकर दोनों को उतार दिया। पुलिस ने बीरू सिंह, कार चालक निखिल अवस्थी और नवीन बाजपेयी को गिरफ्तार कर लिया है। कुलदीप पुलिस को चकमा देकर भाग गया। उसकी लोकेशन एमपी के सतना में मिली है।