रूस की महिला से दुष्कर्म का आरोपी कर्नल वारदात को अंजाम देने के बाद खुद पीड़ित से फोन पर मामला रफा-दफा करने को कह रहा था। यहां तक कि माफी भी मांग रहा था। परिजनों व अन्य परिचितों के जरिये पीड़िता व उसके पति पर समझौता करने का दबाव भी बनाया। उनको दस से अधिक काल कीं।
पुलिस की जांच में पता चला कि वारदात के बाद कर्नल नीरज गहलोत ने पीड़िता के पति से कई बार फोन पर बातचीत की। इस दौरान वो कह रहा था कि उसने कुछ नहीं किया। उसको माफ कर दो। उसने ये भी कहा कि जो भी बात हो बैठकर उसको सुलझा लेंगे। केस न दर्ज कराएं। इसकी एक दर्जन कॉल रिकॉंर्डिंग भी हैं।