आईआईटी की पीएचडी की छात्रा के यौन उत्पीड़न के मामले में बजरंग दल ने एसीपी की गिरफ्तारी व बर्खास्तगी की मांग की। पुलिस कमिश्नर को संबोधित ज्ञापन स्टॉफ ऑफिसर को सौंपा।
बजरंग दल ने आईआईटी की पीएचडी छात्रा के यौन शोषण के आरोप में घिरे एसीपी मोहसिन खान की गिरफ्तारी की मांग की है। संगठन ने लव जिहाद का आरोप लगाकर सोमवार को पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार को संबोधित ज्ञापन स्टॉफ ऑफिसर अमिता सिंह को सौंपा। इसमें गिरफ्तारी के साथ-साथ सेवा से बर्खास्तगी की मांग भी की गई है।
विज्ञापन
बजरंग दल के कृष्णा तिवारी ने कहा कि पुलिस अधिकारी के तौर पर मोहसिन खान ने जो किया, वह गैर धर्म के लोगों को लव जिहाद में बढ़ावा देने का काम करता है। इस कृत्य से हिंदू समाज में आक्रोश है। इस मामले में अभी तक पुलिस अधिकारियों ने एसीपी की गिरफ्तारी नहीं की, न ही उसको पद से बर्खास्त किया। कहा कि कानपुर में पुलिस के कई आला अधिकारी और कर्मचारी हैं, जो लव जिहाद को बढ़ावा दे रहे है। इनकों चिह्नित कर कार्रवाई की जानी चाहिए।