बीसीसीआई की सीनियर वर्ग में विजय हजारे ट्रॉफी 21 दिसंबर से शुरू होगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश टीम की कमान टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज रिंकू सिंह को मिली है। आंध्र प्रदेश के डॉ. पीवीजी राजू स्टेडियम में जम्मू-कश्मीर से टीम का पहला मुकाबला होगा। वनडे प्रारूप में होने वाली इस ट्राॅफी के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने सोमवार को 19 सदस्यीय टीम की घोषणा की।
इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी में टी-20 टीम की कमान भुवनेश्वर कुमार ने संभाली थी, जबकि रणजी ट्राॅफी में प्रदेश टीम का नेतृत्व आर्यन जुयाल ने किया था। यूपीसीए की मीडिया कमेटी के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने यूपी टीम की सूची जारी की। इसमें 19 सदस्यीय मुख्य टीम के अलावा चार खिलाड़ी स्टैंड बाई में तथा पांच नेट बॉलर के रूप में रखे गए हैं।
चयनित की गई टीम: रिंकू सिंह (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, माधव कौशिक, करन शर्मा, प्रियम गर्ग, नितीश राणा, अभिषेक गोस्वामी, अक्षदीप नाथ, आर्यन जुयाल, आराध्य यादव, सौरभ कुमार, कृतज्ञ कुमार सिंह, विपराज निगम, मोहसिन खान, शिवम मावी, आकिब खान, अटल बिहारी राय, कार्तिकेय जायसवाल, विनीत पंवार।
स्टैंड बाई : समर्थ सिंह, समीर चौधरी, अंकित राजपूत, प्रिंस यादव।
नेट बॉलर : वैभव चौधरी, योगेंद्र दोयला, जीशान अंसारी, अंश द्विवेदी, यश गर्ग।