फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर : ससुरालीजन युवक पर बना रहे धर्म बदलने का दबाव, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 25 Jun 2021 06:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

युवती के परिजन युवक के धर्म परिवर्तन न करने पर उसकी पत्नी को जबरन ले गए। मामले में पीड़ित युवक ने युवती के घर वालों के खिलाफ कल्याणपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रावतपुर निवासी युवती ने इलाके के हिंदू लड़के से शादी कर ली। जानकारी पर युवती के परिजन युवक के घर पहुंचे और धमकी देते हुए उसे अपने साथ ले गए। आरोप है कि युवती के परिजन युवक के धर्म परिवर्तन न करने पर उसकी पत्नी को जबरन ले गए।
विज्ञापन


मामले में पीड़ित युवक ने युवती के घर वालों के खिलाफ कल्याणपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। रावतपुर गांव निवासी शंभूनाथ गौतम की पत्नी रानी देवी ने बताया कि मसवानपुर के शिवनगर निवासी मोहम्मद याकूब की बेटी जीनत व उनके बेटे अंकित ने 8 जनवरी को आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया था।

जानकारी पर जीनत के पिता मोहम्मद याकूब, भाई नदीम, आदिल व मां सायरा उनके बेटे अंकित पर धर्म बदलने या फिर बेटी को छोड़ देने का दबाव बनाने लगे। आरोप है कि 13 जून को अंकित के घर पहुंचे जीनत के परिजनों ने गाली गलौज करते हुए अंकित से पहले धर्म बदलने की बात कही।
विज्ञापन


अंकित के इनकार वह जीनत को अपने साथ ले जाने लगे। अंकित ने जब युवती के घर वालों से जीनत के गर्भवती होने की बात कही, तो वह लोग उसका गर्भपात करा, उसकी दोबारा अपने धर्म में शादी कराने की धमकी देते हुए साथ लेकर चले गए। कल्याणपुर इंस्पेक्टर वीर सिंह ने बताया कि युवक की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें