फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: गर्भवती की मौत का मामला, सीओ-कोतवाल का ऑडियो वायरल, महकमे में मचा हड़कंप, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 06 Apr 2023 07:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: बिधूना कोतवाली क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में मंगलवार की रात भर्ती गर्भवती की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। मामले में समझौते को लेकर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, सीओ व कोतवाल के बीच वार्ता का ऑडियो वायरल हुआ है, जिससे महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
गर्भवती की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती गर्भवती की प्रसव के दौरान हुई मौत के मामले में गुरुवार शाम तक कार्रवाई नहीं की गई। इस बीच समझौते को लेकर तरह तरह की चर्चाएं होती रही। पुर्वा बड़े निवासी अजय सिंह की गर्भवती पत्नी सविता देवी (26) को प्रसव पीड़ा हुई।

विज्ञापन

मंगलवार को गर्भवती को बिधूना के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां देर रात महिला की हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। परिजनों ने हालत बिगड़ने पर दूसरे बिना बताए दूसरे अस्पताल ले जाने और गलत इलाज करने का आरोप लगाया था।
परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा भी किया। हैरत की बात यह रही कि बिधूना कोतवाली पुलिस ने इस मामले में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। पुलिस मामले में समझौता होने का इंतजार करती रही। जबकि पीड़ित ने रात में ही कार्रवाई के लिए कोतवाली में तहरीर दी थी।

विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट लिखाने से किया था मना
वहीं कुछ लोगों ने अस्पताल के मानक के अनुरूप न होने की बात कही थी। एसपी चारू निगम ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से रिपोर्ट लिखाने को मना कर दिए जाने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। बता दें कि सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दे दिए थे।

सीओ व कोतवाल के बीच वार्ता का ऑडियो वायरल
गर्भवती महिला की मौत के मामले में सीओ बिधूना महेंद्र कुमार की ओर से कोतवाल ललित कुमार को रिपोर्ट दर्ज करने को दिए गए आदेश के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। इसको लेकर दोनों अधिकारियों के बीच फोन पर हुई नाराजगीपूर्ण वार्ता का एक आडियो गुरूवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
इस पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। मामले को तूल पकड़ते देख एसपी चारू निगम ने पूरे प्रकरण को संज्ञान में लिया। इस पर एसपी ने बताया कि गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान मौत होने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर सीओ व कोतवाल के बीच कुछ गलत फहमी हो गई।
विज्ञापन

एसपी बोलीं- दोनों के बीच हो गई थी गलतफहमी
इस मामले में सीओ व कोतवाल के बीच हुई वार्ता का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। बताया कि दोनों से मेरी बात हुई है। उनके बीच रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर कुछ गलत फहमी हो गई थी। फिलहाल सीओ व कोतवाल के बीच अब कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें