फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएससी की छात्रा की हत्या का मामला: पुलिस ने दुष्कर्म की धारा नहीं बढ़ाई, परिजनों ने उठाए सवाल 

Mon, 03 Jan 2022 05:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
कानपुर में दुष्कर्म के बाद एमएससी की छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने एफआईआर में लूट की तो धारा बढ़ा दी है लेकिन दुष्कर्म की धारा अब तक नहीं बढ़ाई है। पुलिस अफसरों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट (स्लाइड) आने के बाद दुष्कर्म की धारा बढ़ाने या न बढ़ाने का निर्णय लिया जाएगा। अगर स्लाइड रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी तब दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी। हालांकि पूछताछ में आरोपी ने दुष्कर्म की बात कबूली थी। इसको लेकर परिजनों ने भी सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन


रेल बाजार निवासी 19 वर्षीय छात्रा 29 दिसंबर की सुबह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। रात में सीओडी पुल के पास उसका शव पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने दूसरे ही दिन उसके परिचित सोमनाथ गौतम व सत्यम मौर्य को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था। एक तरफा प्यार में वारदात को आरोपियों ने अंजाम दिया था। आरोपी सोमनाथ गौतम से डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने कई घंटे तक पूछताछ की थी।

सोमनाथ ने बताया था कि उसने कैंट स्थित एक खंडहर में ले जाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था। अधिवक्ता संदीप शुक्ला के मुताबिक पुलिस आरोपी के इस बयान के आधार पर केस में दुष्कर्म की धारा बढ़ा सकती है। हालांकि डीसीपी का कहना है कि वह मेडिकल रिपोर्ट में अगर दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो धारा बढ़ाई जाएगी। दुष्कर्म की धारा न बढ़ाने पर परिजनों ने भी सवाल उठाए हैं। एक रिश्तेदार का कहना है कि जब आरोपी कबूल कर रहा है तो धारा क्यों नहीं बढ़ाई जा रही है। 
विज्ञापन


सीएम तक मामला पहुंचाने का प्रयास
पीड़ित परिवार के एक रिश्तेदार ने सीएम व डिप्टी सीएम तक मामला पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। डिप्टी सीएम से मिलने के लिए समय भी मांगा है। उनका कहना है कि पुलिस ने अपने प्रेस नोट में लिखा है कि परिजनों को छात्रा बेहोशी की हालत में मिली थी। जब डॉक्टरों ने बताया था कि उसकी छह सात घंटे पहले ही मौत हो चुकी थी। इस गलत तथ्य से केस पर असर पड़ सकता है। उनका कहना है कि जल्द वह सीएम व डिप्टी सीएम से मिलकर दुष्कर्म की धारा न बढ़ाए जाने समेत लापरवाही व गलत तथ्यों के बारे में पुलिस की शिकायत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें