इस वजह से महोबा की युवती ने उससे दूरी बना ली थी। इस बीच युवती महोबा के ही जिम संचालक के संपर्क में आ गई। आरोप है कि इसी खुन्नस में ऋषभ ने युवती की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी थी। इसकी जानकारी जब जिम संचालक को हुई तो उसने कारोबारी के बेटे से फोन कराकर ऋषभ को बुधवार शाम को बुलवाया और तीन अन्य साथियों के साथ स्कार्पियो से उसे अपने साथ ले गया।
इसके बाद जिम संचालक और ऋषभ के बीच गाड़ी में ही गालीगलौज हुई। तब जिम संचालक ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस उसे और उसके तीन साथियों को रविवार शाम लेकर महोबा थाने पहुंची, यहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
महोबा में पढ़ाई के दौरान युवती से हुई थी दोस्ती
पुलिस ने बताया कि शहर आने से पहले दरोगा राकेश कुमार की महोबा में तैनाती थी। ऋषभ की शुरुआती पढ़ाई वहीं हुई। पढ़ाई के दौरान ही ऋषभ की दोस्ती महोबा की युवती से हुई थी। इसी दौरान कारोबारी का बेटा और जिम संचालक भी उसके दोस्त बने थे। इसी वजह से जिम संचालक ने कारोबारी के बेटे से फोन कराकर ऋषभ को बुलाया था। उधर इंटर पास होने के बाद ऋषभ शहर आ गया था। हालांकि अक्सर महोबा जाकर युवती से मिलता रहता था।
अब तक की जांच में प्रेम प्रसंग के चलते ऋषभ की हत्या की बात सामने आई है। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस हत्यारों तक पहुंच गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। - विकास कुमार पांडेय, एसीपी गोविंदनगर