फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात बनी बड़े विवाद की वजह, जमकर हुआ पथराव और लाठी-डंडे चले

Wed, 29 Aug 2018 04:42 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- मेडिकल छात्र और बाहरी युवक भिड़े, बाइक ओवरटेक करने को हुई झड़प
- 12 युवक जख्मी, पुलिस से भी हाथापाई, कॉलेज के हॉस्टल में छात्रों ने किया हंगामा
 
विज्ञापन
1 of 4
कानपुर मेडिकल कॉलेज के बाहर हुआ बवाल - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में मेडिकल कॉलेज गेट के सामने बाइक ओवरटेक करने को लेकर मंगलवार देर रात चिकित्सा छात्र और बाहरी युवक भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ और लाठी-डंडे चले। बवालियों ने मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों से हाथापाई और बदसलूकी की। बवाल देख पुलिस कर्मियों को बैकफुट पर आना पड़ा। एसपी पश्चिम संजीव सुमन सर्किल के थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया।

बवाल के दौरान आसपास की दुकानें और होटल बंद हो गए। पथराव में आधा दर्जन बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। दोनों पक्षों के करीब 12 लोग जख्मी हुए हैं।  चिकित्सा छात्रों ने दूसरे पक्ष पर चेन और मोबाइल लूट का आरोप भी लगाया है। फिलहाल तनाव के मद्देनजर मेडिकल कॉलेज का मेन गेट बंद करा दिया गया है। फोर्स को अलर्ट रहने के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
कानपुर मेडिकल कॉलेज के बाहर हुआ बवाल - फोटो : अमर उजाला
घटना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे की है। मेडिकल कॉलेज गेट पर एक बाइक से दो एमबीबीएस छात्र जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी मोटरसाइकिल से गुजरे दो बाहरी युवकों से उनका बाइक ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बाहरी लड़कों ने चिकित्सा छात्रों की पिटाई कर दी।

इस पर वे भागकर मेडिकल कॉलेज के अंदर गए और अपने साथियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद हॉस्टल से कई छात्र जिस हालत में थे, वैसे ही लाठी-डंडे और हॉकी लेकर बाहर निकल आए। उधर, बाहरी लड़कों ने भी फोनकर अपने कई साथियों को बुला लिया। देखते ही देखते दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। जमकर पथराव हुआ जिससे वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

3 of 4
कानपुर मेडिकल कॉलेज के बाहर हुआ बवाल - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर यूपी-100 के दो सिपाही पहुंचे लेकिन उपद्रवियों ने उन्हें भी नहीं बक्शा। सिपाहियों को जान बचाकर भागना पड़ा। सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों के लोग भाग निकले।

इसके बाद मेडिकल कॉलेज का गेट बंद कर लिया गया और छात्र अंदर ही हो-हल्ला हंगामा करते रहे। उधर, बवाल की सूचना पर हैलट के जूनियर डॉक्टर भी बाहर आ गए। इससे कुछ देर के लिए वहां कामकाज प्रभावित हुआ। 
विज्ञापन

4 of 4
कानपुर मेडिकल कॉलेज के बाहर हुआ बवाल - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज के प्रॉक्टर डॉ. जीडी यादव ने बताया कि एमबीबीएस के दो छात्र गेट पर चाय पी रहे थे तभी बाहरी लड़कों से उनका विवाद हो गया। बाहरी लड़कों ने मारपीट और पथराव किया जिससे मेडिकल कॉलेज गेट का ग्लोसाइन चकनाचूर हो गया।

छात्रों की दो गाड़ियां टूटी हैं। मोबाइल और चेन लूटी गई। छात्रों को हॉस्टल में भेजकर मेडिकल कॉलेज गेट बंद करा दिया है। वहीं, एसपी ने कहा कि फुटेज चेक करें जाएंगे, जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। फिर चाहे वह मेडिकल कॉलेज छात्र ही क्यों न हो। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें