फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दि पीयर्स कंपनी में निवेश कराकर करोड़ों की रकम हड़पने का मामला, क्राइम ब्रांच कर रही जांच

Tue, 02 Feb 2021 09:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में निवेश के नाम पर सैकड़ों लोगों से करोड़ों की ठगी करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने वेब पोर्टल चलाने वाले पांचों आरोपियों को नोटिस थमाया है। इनके खिलाफ पुख्ता साक्ष्य हैं। तय समय के भीतर आरोपियों को बयान दर्ज कराने होंगे। ऐसा नहीं करने पर क्राइम ब्रांच आगे की कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन


कर्नलगंज में दफ्तर खोलकर चार साल में पैसा दो गुना करने के नाम पर दि पीयर्स कंपनी ने लोगों के करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गई थी। इसकी जांच क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है। कुछ दिन पहले ही टीम ने पांचों आरोपी लखनऊ के आशियाना निवासी दुर्गा प्रसाद दुबे, संदीप कुमार, विशंभर नाथ, अमित कुमार और इंदु दुबे के नाम व पते का सत्यापन किया। हालांकि मौके से आरोपी फरार थे।  सोमवार को लखनऊ जाकर विवेचक इंस्पेक्टर रामबाबू ने सभी को नोटिस थमाया है। 

आयकर विभाग की जांच में आरोप सही पाए
फजलगंज में दूसरी कंपनी के दस्तावेजों पर कंपनियां रजिस्टर कर व्यापार करने के साथ करोड़ों रुपये का आयकर न चुकाने के मामले में भी क्राइम ब्रांच की जांच तेजी से चल रही है। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि जांच में संजय शर्मा व कंपनी सेक्रेटरी शरद शुक्ला के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। आयकर विभाग ने भी केस दर्ज कर जांच की थी। इसकी रिपोर्ट के मुताबिक आरोप सही पाए गए हैं। हालांकि आयकर विभाग ने यह नहीं बताया है कि उन्होंने अपने स्तर से क्या कार्रवाई की। इस बारे में जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें