फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंटिलेटर पर बच्ची की मौत के मामला: डॉ. नेहा को नहीं मिला निलंबन आदेश, जालौन मेडिकल कालेज से किया गया संबद्ध

Tue, 03 Aug 2021 09:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर हैलट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के हैलट अस्पातल में वेंटिलेटर पर बच्ची की मौत मामले में विभागाध्यक्ष डॉ. यशवंत राव के पत्र में लिपिकीय त्रुटि पर बल दिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि पत्र में यह बात कही जानी थी कि वेंटिलेटर खराबी से मौत हो सकती है लेकिन लिख गया कि बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके साथ ही डॉ. नेहा अग्रवाल को अभी तक निलंबन आदेश नहीं दिया गया। सोमवार को विभागाध्यक्ष डॉ. राव को स्पष्टीकरण देने संबंधी आदेश दिया गया है। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला अभी आगरा में हैं। उनका कहना है कि शासन को उन्होंने डॉ. नेहा अग्रवाल का निलंबन रोकने संबंधी पत्र भेजा है।

शासन का आदेश आने के बाद अगली कार्रवाई होगी। अगर निलंबन नहीं रुकता तो जालौन राजकीय मेडिकल कालेज को पत्र भेज दिया जाएगा। बता दें डॉ. नेहा अग्रवाल को निलंबन के बाद जालौन मेडिकल कालेज से संबद्ध किया गया है। डॉ. काला ने कहा कि लिपिकीय त्रुटि से विभागाध्यक्ष के पत्र में अर्थ का अनर्थ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें