150 किट लाभार्थियों को वितरित की गईं
उन्होंने एडीएम भूमि रिंकी जायसवाल को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। एडीएम ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर इस बारे में पूछताछ की। इसमें पाया कि करीब 200 किट आचार संहिता से पहले भेजी गई थी, जिसमें से करीब 150 किट लाभार्थियों को वितरण कर दिया गया। उन्होंने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है।
आदर्श आचार संहिता 16 मार्च को दिन में तीन बजे लागू हुई थी, जबकि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत किट दोपहर 12 से एक बजे तक ही किया गया था। अभी भी करीब 400 किट कार्यालय में पड़ी है, जिसे आचार संहिता लागू होने के बाद वितरित नहीं किया गया है। इसकी पूरी जानकारी हमने जांच अधिकारी को भी दे दी है। -सुधीर श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग