फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: मौरंग कारोबारी और सांसद के बीच हुए विवाद का मामला, सांसद पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप

Wed, 26 Aug 2020 07:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांसद मुकेश राजपूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में मौरंग कारोबारी विक्रांत सिंह उर्फ राना सरकार की पत्नी ने झूठे मुकदमे दर्ज कराकर पति का उत्पीड़न करने का आरोप भाजपा सांसद पर लगाया है। उन्होंने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


कहा है कि सांसद पुत्र व मुनीम उसके घर व आफिस के आसपास असलहे लेकर घूमते हैं। इससे उसका कारोबार चौपट हो गया है। उनकी जान-माल की क्षति के लिए सांसद ही जिम्मेदार होंगे। पांचाल घाट निवासी मौरंग कारोबारी विक्रांत उर्फ राना की पत्नी मधुबाला सिंह ने बुधवार को एसपी डॉ. अनिल मिश्र को भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, उनके पुत्र अमित, अर्पित राजपूत, मुनीम अवनीश राजपूत के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है।

इसमें बताया कि पति की बघार नाले पर मौरंग और गिट्टी की दुकान है। पास में ही पति की जमीन है। उसके पास ही भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की दुकान है। सांसद ने पति विक्रांत से उनकी जमीन से दस फीट का रास्ता देेने का प्रस्ताव 18 नवंबर 2019 को रखा था।
विज्ञापन

पति विक्रांत ने दस फीट जमीन देने से इनकार कर दिया। इसके बाद सांसद पुत्र अमित व मुनीम अवनीश राजपूत मौरंग का ट्रक लेकर गए। सांसद ने पति विक्रांत के मोबाइल पर काल की और कहा कि मौरंग की जगह मिट्टी भेज दी है।

पति ने सफाई देकर कहा कि आपके पुत्र ने अपनी पसंद का मौरंग का ट्रक लिया है उसमें उनकी गलती नहीं है। इस पर सांसद ने भला बुरा कहकर अपमानित किया। पति ने कोर्ट में सांसद मुकेश राजपूत, पुत्र अमित व मुनीम रजनीश के खिलाफ याचिका दायर की।

इसकी जानकारी होने पर सांसद व उनके पुत्र ने समझौता करने का दबाव बनाया। पति ने समझौता करने से इनकार कर दिया। सांसद के नौकर शिवराम कठेरिया ने पति विक्रांत के खिलाफ 21 अगस्त को मऊदरवाजा थाने में एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करा दिया। 22 अगस्त को सांसद के पुत्र ने मऊदरवाजा थाने में जान-माल की धमकी का दूसरा मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

इसी दिन शाम को पति विक्रांत छिबरामऊ से जहानगंज होते हुए दुकान पर आ रहे थे। महरूपुर खार गांव के पास पति पर सांसद के पुत्र व भतीजे समेत अन्य लोगों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। गांव के लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने छह नामजद व छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सभी मामलों में निष्पक्ष जांच की जाए।

‘विक्रांत सिंह उर्फ राना सरकार की पत्नी मधुबाला सिंह ने शिकायती प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनको निष्पक्ष जांच करने का भरोसा दिया गया है।’ - डॉ. अनिल मिश्र, पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद

‘विक्रांत सिंह उर्फ राना सरकार पैमाइश कराकर अपनी जमीन पर निर्माण कराएं। हम जमीन दान देने वालों में से हैं। किसी की जमीन को हम छीनने का प्रयास नहीं करते हैं। हमने राना से किसी जमीन के लिए रास्ता नहीं मांगा। जमीन को लेकर राना से विवाद नहीं है। विक्रांत की पत्नी जो आरोप लगा रही है। वह तरह गलत हैं।’ - मुकेश राजपूत, भाजपा सांसद फर्रुखाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें