इसमें मां नीलम का नाम अंग्रेजी में गलत था, जबकि नीलम के पति स्व. अशोक नाथ की जगह अशोक कुमार लिखा था। सेंट्रल बैंक कंचौसी के मैनेजर मनीष कटियार ने बताया कि चेक पर नाम गलत होने और खाता केवाईसी न होने पर चेक वापस किया गया। एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि चेकों में नाम सही कर भिजवा दिए गए हैं।