फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्त्री की मौत का मामला: नाले में मिला था शव, पुलिस मान रही है हादसा, रिपोर्ट दर्ज न होने पर परिजनों का धरना

Wed, 01 Feb 2023 07:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

कुरारा थाना क्षेत्र में नाले में अधेड़ का शव मिला था। मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। इसको लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। पुलिस अधिकारियों ने जांच का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज न होने पर मृतक शटरिंग मिस्त्री के परिजनों में कलक्ट्रेट में धरना दिया। उसका शव नाली में मिला था। पुलिस इसे हादसा मान रही है। सीओ ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया।

विज्ञापन

मंगलपुर गांव निवासी राजेश्वरी ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका पति होरीलाल व पुत्र निर्भय छह जनवरी की शाम शटरिंग का सामान ट्रैक्टर में लादकर जगनपुर गांव गए थे। शटरिंग उतारकर दोनों लोग घर वापस आ रहे थे।
तभी जगनपुर मोड़ की पुलिया पर शिवनी निवासी दो लोग पति से बातचीत करने लगे। उसके पति ने पुत्र को घर भेज दिया। अगले दिन सुबह सूचना मिली कि शिवनी के बड़े तालाब के पास नाली में एक शव पड़ा है। उसका बेटा शिवनी पहुंचा, तो देखा कि शव होरीलाल का था।

विज्ञापन

शराब पिलाकर हत्या का आरोप
आरोप लगाया कि पैसों की खातिर जुआरियों ने शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी है। इस मौके पर देवेश कुमार कर्णधार, राम अवतार, चंद्रभान, नीलम, रामकरन, राजाभैया, जयसिंह, मानसिंह, राजन, रामू, सुधा, रामप्रकाश मौजूद रहे।

नाले में मिला था शव
बता दें कि मंगलपुर गांव निवासी होरीलाल (47) शटरिंग का मिस्त्री था। वह छह जनवरी को अपने पुत्र निर्भय के साथ जगनपुर गांव शटरिंग लगाने गया था। पुत्र दोपहर तीन बजे घर वापस आ गया। होरीलाल का शव सिवनी गांव में शनिवार की सुबह एक नाली की पटिया के नीचे मिला।
विज्ञापन

पुलिस मान रही है हादसा
पुलिस ने शव को बाहर निकाला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। वहीं, पुलिस ने बताया था कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिस्त्री शराब के नशे में गिरते पड़ते गया है। रात में शोर गुल भी सुनाई देता रहा है। प्रथम दृष्टया ये हादसा दिख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें