कस्बे में रहा गहमागहमी का माहौल
इसके साथ राठ रोड में सरकारी अस्पताल और ब्लॉक के पास रखी आधा सैकड़ा दुकानों पर भी बुलडोजर चला। यहां पर सभी पटरी दुकानदारों की दुकानें हटा दी गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे कस्बा में दिन भर गहमागहमी का माहौल बना रहा।
कई परिवारों की रोजी-रोटी का सहारा छिना
वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल, तहसीलदार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही, हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। वहीं, लगभग एक सैकड़ा दुकानें टूट जाने से कई परिवारों की रोजी-रोटी का सहारा भी छिन गया है।
विश्व बैंक परियोजना के तहत हुई है कार्रवाई
नायब तहसीलदार मौदहा राममोहन कुशवाहा ने बताया कि विश्व बैंक परियोजना के अंतर्गत कानपुर सागर हाईवे का निर्माण किया जाना है। इसके लिए सड़क से दोनों तरफ 55 फीट का अतिक्रमण हटाया जाना है। इसी को लेकर कार्रवाई की गई है।
पक्का निर्माण करने वालों को भी नोटिस जारी
पीडब्ल्यूडी विश्व बैंक कानपुर के जेई अभिषेक कुमार ने बताया कि झांसी मिर्जापुर हाईवे की सड़क का चौड़ीकरण विश्व बैंक परियोजना के तहत किया जाना है। इसके लिए पहले गुमटी दुकानदारों को हटाया गया है। पक्का निर्माण अतिक्रमणकारियों को भी नोटिस दिया गया है।