फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से भागे मरीज की मौत का मामला: परिजन बोले डॉक्टरों ने निकाल ली किडनी

Tue, 20 Apr 2021 12:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
किडनी निकालने का आरोप
विज्ञापन
कानपुर में ऑपरेशन के बाद हुई कंपनी मैनेजर की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों ने मौत के मामले में अस्पताल के डाॅक्टरों पर किडनी निकालने सहित तमाम आरोप लगाए हैं। वहीं कानपुर के किदवई नगर थाना प्रभारी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के खंडेह गांव निवासी दयावंत शर्मा (36) पुत्र रामआसरे औद्योगिक शहर नोएडा में मिडलाइफ इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। पिछले 17 अप्रैल को पेट दर्द होने पर कोविड के चलते इलाज कराने छुट्टी लेकर गांव आ गए। 18 अप्रैल को इलाज के लिए कानपुर के कुलवंती हास्पिटल चले गए। मृतक के साले बृजेश कुमार ने बताया कि कुलवंती हास्पिटल को कोविड बनाने के कारण वहां के डाॅक्टरों नें उन्हें कानपुर के ही पीपीएम हास्पिटल में अपनी जिम्मेदारी पर भेजा था।

जहां पर उसी शाम उनका पेट का ऑपरेशन कर दिया गया। मृतक के पिता रामआसरे ने बताया कि ऑपरेशन शाम करीब आठ से साढ़े नौ बजे तक चला था। इसके बाद बेटे को आईसीयू में रखा गया। बताया कि वह सभी परिवार के लोग खाना खाकर नीचे ग्राउंड फ्लोर पर आ गए थे। जबकि उनका बेटा तीसरी मंजिल पर आईसीयू में था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

वहीं मृतक के भाई छविराम का आरोप है कि रात में अचानक करीब ढाई पौने तीन बजे भाई निर्वस्त्र स्थिति में ऑपरेशन थिएटर दौड़ता हुआ उनके पास तीसरी मंजिल से नीचे आया और कहने लगा कि डाॅक्टरों नें उनकी किडनी निकाल ली है। यह लोग उन्हें मार डालेंगे और तड़पते हुए वहीं पर ढ़ेर हो गया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर किडनी निकालने के आरोप लगा थाना किदवई नगर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि परिजनों ने पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी की भी मांग की थी। जिस पर उनसे पांच हजार रुपये शुल्क जमा कराया गया था। मृतक के भाई छविराम का आरोप कि थाना प्रभारी किदवई नगर ने उनसे कहा कि 15-20 लाख रुपये लेकर मामले को रफादफा करो। अब जो हो गया है वह तो वापस नहीं आ सकता है।

मृतक के साले बृजेश का आरोप है कि जब पोस्टमार्टम किया जा रहा था तो बार बार अस्पताल से फोन आ रहे थे और पोस्टमार्टम करने वाले डाॅक्टर लगातार अस्पताल से संपर्क में रहे थे। वहीं इस मामले में थाना प्रभारी किदवई नगर धनेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने अस्पताल के डाॅक्टरों की लापरवाही से मौत का आरोप लगाया है।

अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्रियां छोड़ गया है। जिसमें से बड़ी पुत्री पीहू (6) की है। जबकि दूसरी पुत्री पलक अभी पांच महीने की है। पति की मौत से पत्नी बदहवास हो गई है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें