मानव तस्करी कर ओमान भेजी गई उन्नाव की महिला ने सोमवार को डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल के सामने पुलिस में बयान दर्ज कराए। उसने बताया कि ओमान में पहुंची तो आयशा नाम की महिला ने उसे रिसीव किया। वह उसे एक शेख के पास ले गई।
शेख ने आयशा को डेढ़ लाख रुपये दे दिए। जब उसने विरोध किया तो मारापीटा गया। महिला का यहां मेडिकल भी कराया गया। मंगलवार को पुलिस उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी। पीड़िता को कानपुर निवासी मुजम्मिल और उसके साथी अति उर्र रहमान ने नौकरी का लालच देकर 05 जनवरी 2021 को ओमान भेजा था।
कई महिलाएं कर दीं गईं गायब
पीड़िता ने बताया कि ओमान पुलिस ने जब शेख के ठिकाने पर दबिश दी तो वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान उसके साथ की चार महिलाओं को गायब कर दिया गया। मौके पर केवल वो और इंदौर की महिला मिली। पुलिस दोनों को रेस्क्यू कर ले गई थी।