फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की मृत्यु का मामला: तीसरी मंजिल में मौत, दूसरी मंजिल और सीढ़ियों में मिले खून ने छोड़े सवाल, मोबाइल ने भी फंसाया पेच

Tue, 12 Apr 2022 10:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

सिपाही प्रेम प्रकाश के कमरे की जांच के दौरान पंखे से एक फांसी का फंदा भी लटका मिला। पुलिस के मुताबिक सिपाही के दोनों हाथों की कलाइयों की नसें भी कटी मिली हैं। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले सिपाही प्रेम प्रकाश की मौत ने पुलिस महकमे, परिजनों और जांच टीम को चकरा दिया है। प्रेम आखिरी मर्तबा सिर्फ एक दिन के लिए 29 मार्च को कुछ विभागीय कागजात लेकर एटा गए थे। उसके बाद अपने घर पर रुके थे। परिजनों के मुताबिक बीते तीन दिनों से उन्होंने घर पर संपर्क नहीं किया।
विज्ञापन


घर वालों ने कई बार उन्हें फोन किया, लेकिन हर बार बंद आया। एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि दो दिन पहले सिपाही का फोन गिर गया था, जिस कारण फोन बंद आ रहा था। यहां सवाल उठता है कि दो दिन पहले खोया फोन अचानक दूसरी मंजिल के कमरे के बाहर कैसे मिल गया? इसी कमरे की जाली भी टूटी मिली है।

इतना ही नहीं, इसी कमरे के पास एक स्थान पर खून पड़ा मिला। तीसरी मंजिल को जाने वाली सीढ़ियों की बीम पर भी खून लगा मिला। सीढ़ियों की बीम पर ही टूटी हुई रस्सी बंधी मिली है। सूत्रों के मुताबिक उक्त कमरे में दिन के वक्त तहसील के दो लेखपाल बैठा करते थे। पुलिस उन दोनों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल प्रेम प्रकाश के साले मनीष गौतम के मुताबिक जीजा को किसी बात का कोई तनाव नहीं था। ऐसे में उनका आत्महत्या करना गले नहीं उतर रहा है। एसपी ने कहाकि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। कानपुर से फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई है। घटना स्थल से कई साक्ष्य एकत्र किए हैं। 

कमरे में फंदा व कलाइयों की नसें भी कटी मिलीं
सिपाही प्रेम प्रकाश के कमरे की जांच के दौरान पंखे से एक फांसी का फंदा भी लटका मिला। पुलिस के मुताबिक सिपाही के दोनों हाथों की कलाइयों की नसें भी कटी मिली हैं। 

 
विज्ञापन

कब चली गोली, किसी को नहीं पता
प्रेम के कमरे के ठीक बगल के कमरे में रहने वाले सिपाही शरीफ ने पूछताछ में बताया कि गोली कब चली, उसे नहीं पता। उसे फायरिंग की कोई आवाज भी नहीं सुनाई दी। सोमवार रात 11 बजे तक सब कुछ ठीक था, सुबह जब पांच बजे वह जगा तब उसने साथी सिपाही के कमरे के बाहर खून फैला देखा। 

परिजनों का बुरा हाल
सैफई मेडिकल कालेज पहुंची प्रेम प्रकाश की पत्नी सविता और दोनों बेटियां महिमा और कनिष्का, पिता जगदीश चंद्र सहित अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पिता पीएसी से सेवानिवृत्त हैं। प्रेम की बड़ी बेटी महिमा हाईस्कूल और छोटी कनिष्का कक्षा आठवीं की छात्रा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें