पूजा बंसल का आरोप है कि विष्णु बाबू खुद को आरएसएस का राष्ट्रीय स्तर का पदाधिकारी बताकर मिला था और उसने पार्टी में उच्च पद दिलाने व पति को ठेके दिलाने का झांसा देकर 50 लाख रुपये हड़प लिए थे।
मेरठ निवासी भाजपा नेता पूजा बंसल से 50 लाख की ठगी करने का आरोपित सचेंडी इटारा गांव निवासी विष्णु बाबू दिवाकर पेशबंदी करने में जुटा है। उसने अपनी रिश्तेदार की ओर से अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिलवाकर पूजा व उनके साथियों पर ही आरोप लगाए हैं। पिछले दिनों मेरठ निवासी एक अन्य महिला को शिकायत करने पर धमकी दी है।
विज्ञापन
पूजा बंसल ने पिछले माह सचेंडी थाने में आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि विष्णु बाबू खुद को आरएसएस का राष्ट्रीय स्तर का पदाधिकारी बताकर मिला था और उसने पार्टी में उच्च पद दिलाने व पति को ठेके दिलाने का झांसा देकर 50 लाख रुपये हड़प लिए थे। इसके बाद मेरठ, गोरखपुर आदि स्थानों से पार्टी की कई और कार्यकर्ताओं ने भी कानपुर आकर एडीजी जोन को आरोपी के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिए थे। उन्होंने भी आरोपी पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस बीच आरोपी ने प्रार्थना पत्र देने वालों के खिलाफ ही पेशबंदी शुरू कर दी है।