फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी नागरिकों से ठगी का मामला: देशभर में खोल रखे हैं कई कॉल सेंटर, चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 21 Jul 2021 03:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक जब मुनेंद्र शर्मा पकड़ा गया था तब उसने बयान में कहा था कि जसराज के देशभर में करीब एक दर्जन कॉल सेंटर हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठग जसराज सिंह कानपुर की तरह ही देश भर में करीब एक दर्जन कॉल सेंटर संचालित कर रहा है। वह इन कॉल सेंटर में सीधे शामिल नहीं रहता बल्कि अपनी कंपनी का डायरेक्टर बना लोगों को ठेका देता है।
विज्ञापन


जिस तरह से कानपुर में मुनेंद्र शर्मा और नोएडा में उसकी पत्नी को निदेशक बना रखा था। ऐसे ही कई और कॉल सेंटर हैं। जिससे अमेरिका ही नहीं कई देशों के नागरिकों को शिकार बनाया जाता है। ऐसे कुछ तथ्य जांच में सामने आए हैं।

जसराज के माता-पिता जिंदा हैं लेकिन उसने कागजों में उनको मार दिया है। क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक जब मुनेंद्र शर्मा पकड़ा गया था तब उसने बयान में कहा था कि जसराज के देशभर में करीब एक दर्जन कॉल सेंटर हैं।
विज्ञापन


जहां से इसी तरह से विदेशों से ऑनलाइन ठगी की जा रही है। मगर जब जसराज से पूछताछ की तो उसने इस बात से इनकार कर दिया। अफसरों की पूछताछ में उसने ठगी का ठीकरा मुनेंद्र पर ही फोड़ा।

हालांकि पुलिस ने जो इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य उसके खिलाफ जुटाए हैं उससे पता चला है कि उसके कई कॉल सेंटर हैं। खुद न पकड़ा जाए इसलिए इन सेंटरों में सीधी उसकी भूमिका नहीं रहती है। वह बाहर से बैठकर ही रकम इधर से उधर करता रहता है। 

आखिर क्यों मां-बाप को मरा घोषित किया
जसराज ने पूछताछ में बताया कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। मगर कुछ दस्तावेज मिले जिसमें उसने अपने माता-पिता को नॉमिनी बनाया हुआ था। जब सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि मां बाप जिंदा हैं। मगर ये साफ नहीं हो सका कि उसने ऐसा क्यों किया।

पुलिस को आशंका है कि आरोपी बेहद शातिर है। उसको अंदेशा था कि वह कभी पकड़ा जा सकता है। ऐसे में उसके मां बाप तक पुलिस न पहुंचे इसलिए उसने ऐसा किया। या ये भी आशंका है कि कागजों पर माता-पिता को मरा घोषित कर बीमा आदि की राशि तो नहीं हड़प कर ली। इस बिंदु पर भी जांच जारी है। पुलिस ने उसके माता पिता से संपर्क किया है।
विज्ञापन

कनाट प्लेस के एटीएम से निकालता था रकम 
अमेरिका के बैंकों में जसराज के दो खाते हैं। जो राज सिंघानिया के नाम से हैं। वहीं भारत के दो बैंकों में जसराज सिंह मुकेश व जसराज सिंघानियां के नाम से भी दो खाते हैं। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ये खाते खोले गए। अधिकतर खाते ऑनलाइन खुद खोले। जांच में पता चला कि अमेरिकी बैंक का एक एटीएम दिल्ली के कनाट प्लेस में लगा है। जसराज यहीं से रकम निकालता था। 

जसराज का पासपोर्ट जब्त, अमेरिका दूतावास को सूचना 
जसराज ने फेसबुक के जरिये अमेरिका के टूड एल थॉमस से दोस्ती की थी। बातचीत होने के बाद दोनों ने दुबई में मुलाकात की। यहां पर जसराज ने खुद को भारत का बड़ा कारोबारी बताया था। उसी दौरान पूरी डील फाइनल हुई थी। जसराज अय्याशी करने विदेश जाता था। पुलिस ने उसका पासपोर्ट जब्त कर निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेज दी है। इसके साथ ही अमेरिकी दूतावास से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी है। अब अमेरिका पुलिस थॉमस पर शिकंजा कसेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें