फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पत्नी संग ससुराल वालों को जिंदा जलाने वाला मुकेश पिता को रस्सी से बांध पीटता था

Sun, 17 Jan 2021 04:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आरोपी मुकेश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर जूही थानाक्षेत्र के रत्तूपुरवा के बीवी के हाते में पत्नी संग छह ससुरालीजनों को जलाने के मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी पति मुकेश को जेल भेज दिया। पूछताछ में पुलिस को आरोपी ने बताया कि उसे अपनी करनी का कोई पछतावा नहीं है। मुकेश के घर हरदोई जिले के बिलग्राम कस्बे के इतौली गांव पहुंची पुलिस टीम ने वहां भी लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि मुकेश अपने बुजुर्ग पिता मौजीलाल को आए दिन घर केबाहर कभी डंडे तो कभी रस्सी से मारता-पीटता था। वह सनकी है, उसकी इन्हीं हरकतों की वजह से गांव में उससे कोई बात नहीं करता था। बीबी का हाता निवासी पल्लेदार हीरालाल की बड़ी बेटी मनीषा अपने 1.5 माह के बच्चे के साथ लॉकडाउन के पहले से मायके में रह रही थी।

उसका पति मुकेश उसे कई बार गांव चलने के लिए कह चुका था लेकिन मनीषा ने उसकी नशेबाजी, झगड़ालू और सनकी स्वभाव के चलते जाने से इनकार कर दिया था। इससे खफा होकर मुकेश ने शुक्रवार सुबह चार बजे ससुराल में पेट्रोल डालकर आग लगा दी और दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीषा के चाचा कमलेश कुमार ने लोगों की मदद से कमरे में बंद मुकेश की पत्नी, डेढ़ माह का बच्चा, ससुर हीरालाल, सास शिवकुमार, सालियां राधा, वंदना, उमा व साले मनीष की जान बचाई। थानाप्रभारी संतोष आर्या ने बताया कि मुकेश को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था। शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया। 

गांव में करता था सबसे झगड़ा, मनीषा से करता था मारपीट 
पुलिस ने शुक्रवार को एक टीम हरदोई स्थित मुकेश के गांव भेजी थी। पुलिस के अनुसार जब ग्रामीणों को मुकेश की हरकत का पता चला तो सभी उसे कोसने लगे। कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को हिम्मत कर बताया कि मुकेश सनकी किस्म का है और आए दिन सभी से झगड़ा करता था। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मुकेश अपनी पत्नी मनीषा को भी आए दिन मारता पीटता था। इसी केचलते वह अपने मायकेचली गई थी। मुकेश के दिल में किसी के लिए कोई रहम या इज्जत नहीं थी। ग्रामीणों ने बताया कि मुकेश अपने बुजुर्ग पिता मौजीलाल को आए दिन घर केबाहर घसीट कर पीटता था।

सुरालीजनों की हालत खतरे से बाहर
थाना प्रभारी संतोष आर्या ने बताया कि डॉक्टरों से बातचीत की गई है। डॉक्टरों ने मनीष समेत सभी ससुरालीजनों की हालत खतरे से बाहर बताई है। ससुर हीरालाला गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिनके स्वास्थ सुधार में डॉक्टरों ने समय लगने की बात कही है। पुलिस केअनुसार मनीषा के गांव में रह रहे दो अन्य बच्चों को भी गांव से लाकर मनीषा केसुपुर्द करने की तैयारी चल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें