फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में बाउंसर की मौत का मामला: बीजेपी नेता का शस्त्र लाइसेंस होगा निरस्त, डीएम को भेजा पत्र

Sun, 27 Nov 2022 07:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कानपुर में टाटमिल स्थित रॉयल गार्डेन में शुक्रवार रात हुई हर्ष फायरिंग में बाउंसर मोहम्मद सादिक कुरैशी की मौत के मामले में बीजेपी नेता की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। रेलबाजार पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त डबल बैरल बंदूक फोरेंसिक जांच के लिए भेजने के साथ ही जिलाधिकारी को पत्र भेज शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश की है। इधर मामले में नामजद दो अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन


रॉयल गार्डेन में बाउंसर की मौत के बाद उनके भाई साजिद की तहरीर पर बीजेपी नेता रामजी गुप्ता, गार्डेन संचालक पंकज तिवारी व अंशू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को बीजेपी नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

नामजद दो अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - मनीष सोनकर, एडीसीपी पूर्वी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें