फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 80 वर्षीय दादी के नाम पर 80 लाख का कर्ज लेने का आरोप, पोते-बहू समेत तीन पर केस

Tue, 10 Nov 2026 05:59 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: फर्जी बुजुर्ग महिला खड़ी कर मकान के दस्तावेजों पर कर्ज लिया। किस्त वसूली का नोटिस पहुंचने पर धोखाधड़ी खुली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

80 वर्षीय दादी के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर करीब 80 लाख रुपये का कर्ज लेने का आरोप लगा है। इस मामले में कोतवाली थाने में पोते ऋषभ शुक्ला, उसकी पत्नी नेहा शुक्ला और पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


सजेती के जल्ला गांव निवासी भगवती देवी ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उनके पति सिद्धनाथ शुक्ला ने आठ नवंबर 1982 को यशोदा नगर के के-ब्लॉक में 232 वर्गगज का भूखंड खरीदा था। इस पर बाउंड्रीवाल बनवाने के साथ दो कमरों का निर्माण कराया था। मकान में उनके बड़े बेटे कामता प्रसाद शुक्ला का परिवार रहता था। आरोप है कि कामता प्रसाद की मृत्यु के बाद उनके बेटे ऋषभ शुक्ला और बहू नेहा शुक्ला ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनके नाम पर करीब 80 लाख रुपये का कर्ज ले लिया। उन्होंने बताया कि वह न तो हस्ताक्षर कर सकती हैं और न ही उनका कभी पैन कार्ड बना है।

उन्होंने न तो पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के कार्यालय जाकर कोई कागजी कार्रवाई की और न ही ऋण संबंधी दस्तावेजों पर अंगूठा लगाया। धोखाधड़ी की जानकारी तब हुई, जब उनके घर 19,720 रुपये की किश्त जमा करने का नोटिस पहुंचा। दूसरे लोगों से नोटिस पढ़वाने पर उन्हें पता चला कि उनके नाम पर कर्ज लिया गया है। भगवती देवी का आरोप है कि पोते और बहू ने फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों से मिलीभगत कर फर्जी खाता खुलवाया और मकान को कर्ज के बदले कुर्क कराकर कब्जाने की कोशिश की।
विज्ञापन


उन्होंने कंपनी के ऋण संबंधी अभिलेखों की जांच कराने की मांग की है। कोतवाली इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि शिकायत के आधार पर ऋषभ उसकी पत्नी नेहा और पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें