फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 11 गंभीर मुकदमों की केस डायरी गायब, सात दरोगा समेत नौ पुलिस कर्मियों पर रिपोर्ट, पढ़ें मामला

Thu, 02 Jan 2025 11:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: डीसीपी पश्चिम राजेश सिंह ने बताया कि केस डायरी के गबन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कल्याणपुर थाने से 11 गंभीर मामलों की केस डायरी गायब हो गई। मामला संज्ञान में आने के बाद हेड मुहर्रिर ने तत्कालीन विवेचकों, एचसीपी और हेड पेशी के खिलाफ कल्याणपुर थाने में सरकारी कागजों के गबन की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तमाम गंभीर मामलों की इन केस डायरी का कोर्ट ने संज्ञान लिया तो डीसीपी पश्चिम ने एसीपी कल्याणपुर को जांच सौंपी थी।

विज्ञापन

वर्ष 2008 में कल्याणपुर थाने में तैनात रहे दरोगा रामचंद्र दोहरे को फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे की जांच दी गई थी। विवेचना पूरी होने के बाद केस डायरी कोर्ट में दाखिल की जानी थी, लेकिन 16 साल बाद भी न तो केस डायरी कोर्ट पहुंचीं और न ही थाने में वापस रिसीव कराई गई।

इन मामलों की जांच इनको दी गई
इसी तरह वर्ष 2010 में चेक बाउंस की जांच एसआई देवेन्द्र कुमार, वर्ष 2013 में विद्युत मीटर से छेड़छाड़ व फर्जी दस्तावेज के सहारे धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, साजिश समेत अन्य गंभीर तीन मामलों की जांच एसआई नरेंद्र बहादुर सिंह, वर्ष 2014 में हत्या का प्रयास, गाली गलौज, मारपीट धमकी, सेवन सीएलए की जांच एसआई दिनेश कुमार सिंह को दी गई।

ये भी रहे शामिल
वहीं, नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने की जांच एसआई प्रेमबाबू गोयल, लूट, छेड़खानी, एससीएसटी व आर्म्स एक्ट समेत अन्य गंभीर मामले की जांच हेड पेशी पुष्पेंद्र सिंह व चोरी के मामले की जांच एसआई चंद्र भान सिंह व अमानत में खयानत व धमकी के मामले की जांच एसआई इम्तियाज अहमद को दी गई थी।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी अग्रिम कार्रवाई
वर्ष 2008 से 2021 के बीच यह सभी मामले दर्ज हुए थे। कोर्ट से जानकारी मिलने पर डीसीपी पश्चिम ने एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय से जांच कराई। डीसीपी पश्चिम राजेश सिंह ने बताया कि केस डायरी के गबन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें