शेयर बाजार में निवेश कानपुर के लोगों को खूब भा रहा है। इसी कारण निवेशकों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक साल में ही शहर में तीन लाख से ज्यादा निवेशक बढ़ गए हैं। अब कुल निवेशकों की संख्या 10 लाख पार करके 10,19,704 हो गई है। 2024 में निवेशकों की बढ़ने की सबसे तेज रफ्तार रही है। शहर का कुल निवेश 2.80 लाख करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) की रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है।
बीएसई के अनुसार, 2023 में 7,131,29 निवेशक शहर में थे। 2022 में निवेशकों की संख्या 5,093,78 थी, 2021 में निवेशकों की संख्या 3,63,841 और 2020 में ये संख्या 2,59,886 थी। पांच साल में सबसे ज्यादा निवेशक 2024 में बढ़े हैं। 2024 में 3,06,575 लाख निवेशक बढ़ गए हैं। जानकारों का कहना है कि कानपुर समेत पूरे प्रदेश में हर साल नए डीमैट खातों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हर साल लाखों नए निवेशक जुड़ रहे हैं।
ऑनलाइन निवेश की भी रही है अहम भूमिका
म्यूचुअल फंड में निवेश भी काफी तेजी से बढ़ा है। ऑनलाइन निवेश की भी इसमें अहम भूमिका रही है। केश्री ब्रोकिंग के कोफाउंडर राजीव सिंह ने बताया कि युवा निवेशकों की संख्या में खासी वृद्धि देखने को मिली है। युवाओं की बढ़ती भागीदारी और तकनीक के मिश्रण ने इसे रफ्तार दी है। तकनीकी प्रगति, कम ट्रेडिंग लागत और सूचना तक बढ़ती पहुंच के कारण तेज वृद्धि संभव हुई है।
उत्तर प्रदेश में 68.82 लाख नए निवेशक जुड़े
युवा निवेश के परंपरागत तरीकों से हटकर जोखिम लेने को तैयार है। शेयर बाजार का बढ़ता आकार इसका उदाहरण है। बाजार ने शानदार रिटर्न दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग हर पांच में से एक अब महिला निवेशक है। राष्ट्रीय स्तर पर यह आंकड़ा चार में से एक का है। उन्होंने बताया कि साल 2024 में उत्तर प्रदेश में 68.82 लाख नए निवेशक जुड़े हैं। उत्तर प्रदेश में 2.28 करोड़ निवेशक हो गए हैं।
उत्तर प्रदेश का वार्षिक ग्रोथ 42.99 प्रतिशत है
देश में प्रदेश की हिस्सेदारी 10 फीसदी से ज्यादा है। बीती एक तिमाही में यूपी में खुले 14.64 लाख डीमैट खाते रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक तिमाही में महाराष्ट्र में 15.40 लाख डीमैट खाते खोले गए। उत्तर प्रदेश में पिछले एक तिमाही में 14.64 लाख खाते खोले गए। एक साल में उत्तर प्रदेश ने 68.82 लाख नए निवेशक जोड़े तो महाराष्ट्र में ये संख्या 71.90 लाख रही। उत्तर प्रदेश का वार्षिक ग्रोथ 42.99 प्रतिशत है।
शहर में ऐसे बढ़ते जा रहे निवेशक
साल कानपुर के निवेशकों की संख्या
2024 1019704
2023 713129
2022 509378
2021 363841
2020 259886
राज्यों की स्थिति 31 दिसंबर 2024 तक
रैंक राज्य निवेशकों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में ग्रोथ(%))
1: महाराष्ट्र 36883485 7190149 (24.21%)
2: उत्तर प्रदेश 22892171 6882538 (42.99%)
3: गुजरात 18904624 4029113 (27.09%)
4: राजस्थान 12342598 3194843 (34.92%)
5: पश्चिम बंगाल 11677479 3237143 (38.35%)
6: कर्नाटक 10844958 2470563 (29.50%)
7: मध्य प्रदेश 10673315 2682771 (33.57%)
8: तमिलनाडु 9755161 2158107 (28.41%)
9: दिल्ली 8999048 1908959 (26.92%)
10: बिहार 8458394 2613353 (44.71%)