इन मामलों की जांच इनको दी गई
इसी तरह वर्ष 2010 में चेक बाउंस की जांच एसआई देवेन्द्र कुमार, वर्ष 2013 में विद्युत मीटर से छेड़छाड़ व फर्जी दस्तावेज के सहारे धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, साजिश समेत अन्य गंभीर तीन मामलों की जांच एसआई नरेंद्र बहादुर सिंह, वर्ष 2014 में हत्या का प्रयास, गाली गलौज, मारपीट धमकी, सेवन सीएलए की जांच एसआई दिनेश कुमार सिंह को दी गई।
ये भी रहे शामिल
वहीं, नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने की जांच एसआई प्रेमबाबू गोयल, लूट, छेड़खानी, एससीएसटी व आर्म्स एक्ट समेत अन्य गंभीर मामले की जांच हेड पेशी पुष्पेंद्र सिंह व चोरी के मामले की जांच एसआई चंद्र भान सिंह व अमानत में खयानत व धमकी के मामले की जांच एसआई इम्तियाज अहमद को दी गई थी।
जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी अग्रिम कार्रवाई
वर्ष 2008 से 2021 के बीच यह सभी मामले दर्ज हुए थे। कोर्ट से जानकारी मिलने पर डीसीपी पश्चिम ने एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय से जांच कराई। डीसीपी पश्चिम राजेश सिंह ने बताया कि केस डायरी के गबन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।