फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कलयुगी बेटे-बहू ने वृद्ध मां को पीटा, चाकू से मारकर किया लहुलूहान, गोद में उठाकर एसपी कार्यालय पहुंची बेटी

Thu, 07 Mar 2024 04:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: राजेपुर थाना क्षेत्र में बेटे-बहू ने हमला कर वृद्ध मां को घायल कर दिया। बेटी घायल वृद्ध मां को गोद में उठाकर एसपी कार्यालय पंहुची। बताया कि जमीन के खातिर वृद्धा मां को पीट कर मरणासन्न किया गया है।
विज्ञापन
वृद्ध मां को एसपी कार्यालय लेकर पहुंची बेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में वृद्ध मां को कलयुगी बेटे और बहू ने चाकू मारकर घायल कर दिया। वृद्धा को मरा समझ कर सड़क किनारे खंती में फेंक दिया। ग्रामीणों ने दर्द से कराह रही वृद्धा की आवाज सुनकर उठाया। होश आने पर वृद्धा ने आप बीती सुनाई।

विज्ञापन

राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव निबिया निवासी मीना (80) ने पुत्र-बहु सहित तीन पर मारपीट कर जान से मारने का प्रयास करने की शिकायत एसपी से की। उसने कहा कि 10 मई 2021 को उसने अपने हिस्से की 0.80 डिस्मिल जमीन का बैनामा अपनी बेटी मेगुरी के नाम 2.40 लाख रुपये में कर दिया था।
इस कारण पुत्र प्रवेश, पुत्रवधु सरोजनी व अनार सिंह निवासी उगरपुर थाना मऊदरवाजा रंजिश मानने लगे। तीन मार्च 2024 को सुबह नौ बजे पुत्र प्रवेश, बहू सरोजनी ने जान से मारने का प्रयास किया। चाकू से हमला कर हाथ घायल कर दिए। कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन



थानाध्यक्ष को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश

इससे वह बेहोश हो गई। उसे मृत समझ कर पुत्र व पुत्रवधु सड़क किनारे खंती  फेंक आए। ग्रामीणों ने उठाकर पुलिस को सूचना दी। थाने में शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं हुई। अब एसपी से गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक ने मामले में थानाध्यक्ष को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें