फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: सपा प्रत्याशी के भाई सहित 31 लोगों पर मुकदमा, डीजे पर डांस को लेकर हुई थी कहासुनी, जानें मामला

Sat, 09 Mar 2024 12:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: सपा प्रत्याशी डॉ. नवलकिशोर शाक्य ने बताया कि राजनीतिक द्वेष भावना से उनके भाई को मुकदमे में शामिल किया गया है। उनका भाई मौके पर मौजूद नहीं था। उनकी मां ग्राम मंझोला की प्रधान हैं। ग्राम सभा का काम भाई अभिषेक देखता है। मंझोला गांव के अंकित से विवाद हुआ था। उल्टा उससे ही उन लोगों ने मारपीट की है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में सपा/कांग्रेस गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य के भाई सहित 31 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मुकदमे में बरात में डीजे पर डांस करने के लिए हुई कहासुनी में रास्ते में घेरकर जान से मारने की नीयत से फायर करने, गाड़ियों में तोड़फोड़ व मारपीट करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

बुधवार को मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव ढिलावल से एक बरात थाना रामपुर क्षेत्र के गांव गढ़िया गई थी। बरात में ढिलावल निवासी नीरज कश्यप अन्य युवकों के साथ गया था। बरात में डीजे बजाने को लेकर लक्ष्य हॉस्पिटल निवासी अंकित शाक्य, विवेक शाक्य, सपा प्रत्याशी डॉ नवलकिशोर के भाई अभिषेक शाक्य व अन्य लोगों से कहासुनी हो गई।

Trending Videos

रात करीब दो बजे नीरज अपने साथियों के साथ दो गाड़ियों से वापस आ रहे थे। तभी अंकित शाक्य ने 8-10 गाड़ियों से गांव विराहिमपुर आकर उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ियां लगाकर रोक लिया। गाड़ी से उन्हें व उनके साथियों को लाठी डंडे व असलहे दिखाकर बाहर निकाला। जमकर मारपीट की। गाड़ियां तोड़ डाली। रात के समय सुनसान था।

सपा प्रत्याशी के भाई सहित 31 लोगों पर मुकदमा
एक ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। फायर की आवाज व गाड़ियों में तोड़फोड़ की आवाज सुनकर ग्रामीण आ गए। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। नीरज की तहरीर पर पुलिस ने सपा प्रत्याशी के भाई अभिषेक शाक्य, अंकित शाक्य, विवेक शाक्य, भोला यादव, लालू शर्मा, छोटू शाक्य पता अज्ञात व 24 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट कर जान से मारने की धमकी के साथ बलवा व हत्या प्रयास के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कहा- राजनीतिक द्वेष भावना से मुकदमे में शामिल किया है
सपा प्रत्याशी डॉ. नवलकिशोर शाक्य ने बताया कि राजनीतिक द्वेष भावना से उनके भाई को मुकदमे में शामिल किया गया है। उनका भाई मौके पर मौजूद नहीं था। उनकी मां ग्राम मंझोला की प्रधान हैं। ग्राम सभा का काम भाई अभिषेक देखता है। मंझोला गांव के अंकित से विवाद हुआ था। उल्टा उससे ही उन लोगों ने मारपीट की है। उनकी पुलिस प्रशासन से मांग है, कि निष्पक्ष जांच कर मामले में कार्रवाई करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें