साइकिल से विश्व भ्रमण पर निकली जर्मनी की कारमेन मिकले ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण की सीख दी। मंगलवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय में उन्होंने पेड़-पौधों की उपयोगिता और शाकाहार से होने वाले लाभ गिनाए।
कारमेन मिकले साइकिल से विश्व भ्रमण पर निकली हैं। वह अब तक 27 देशों की यात्रा कर चुकी हैं। साइकिल से करीब तीस हजार किलोमीटर की यात्रा करने वाली कारमेन जब जिले में पहुंचीं तो उनका जीटी रोड पर महाविद्यालय में प्रबंधक जगनायक सिंह यादव के साथ शिक्षक, शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं ने स्वागत किया।