विजेता टीम कैरेबियन ब्लूज के खिलाड़ी गौरव मिश्रा को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक।
- फोटो : संगठन
कानपुर। कानपुर सुपर प्रीमियर लीग बिग बैश सीजन-3 वेटरंस लीग के पहले मैच में कैरेबियन ब्लूस ने एसएस क्रिकेटर्स को पांच विकेट से पराजित किया। दूसरे मैच में जेबीके फ्रेंड्स इलेवन ने कानपुर चैंपियन को पांच विकेट से हराया।
गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए मैच में एसएस क्रिकेटर्स ने 15.4 ओवर में 105 रन बनाए। मो. फरहान ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। अर्चित शुक्ला ने तीन, राज तोमर व अनुराग पांडे ने दो-दो विकेट लिए।
कैरेबियन ब्लूस ने 13.5 ओवर में पांच विकेट पर 108 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। गौरव मिश्रा ने 57 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली। दर्शित व नुरुउद्दीन ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच गौरव मिश्रा को चुना गया।
जाजमऊ स्थित एमसीसी बंथर मैदान पर दूसरे मैच में कानपुर चैंपियन ने 20 ओवर में चार विकेट पर 162 रन बनाए। मोहिब अंसारी ने 49 रन व मुलायम सिंह ने 39 रन की पारी खेली। राहुल त्रिवेदी ने दो विकेट लिए।
जेबीके फ्रेंड्स ने छह विकेट खोकर लक्ष्य पा लिया। क्लार्क ने सर्वाधिक 54 रन बनाए। मनीष आनंद व मोहिब अंसारी ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच क्लार्क को चुना गया।