फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कारोबारी के घर पर केयरटेकर ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गोविंद नगर के पी ब्लॉक में गुरुवार को पेट्रोल पंप कारोबारी के केयर टेकर ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय कारोबारी अपनी पत्नी के साथ बीमार रिश्तेदार को देखने पंजाब गए थे। शाम करीब पांच बजे नौकरानी रागिनी के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन

रामपाल उर्फ छोटू (30) मूलरूप से रायबरेली के डलमऊ का निवासी था। वह पिछले 15 सालों से कारोबारी भरत भूषण चावला के घर की देखरेख कर रहा था। उसके परिवार में पत्नी संगीता और दो बेटे प्रतीक व गौरव हैं। वे गोविंद नगर रामआसरे बस्ती में रहते हैं। छोटू का शव बाहरी हिस्से में बने केयरटेकर कमरे में पंखे से दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला।
छोटू की पत्नी संगीता ने बताया कि पति ने करीब 15 लाख रुपये ब्याज पर बांटे थे। लोग यह रकम वापस नहीं लौटा रहे थे। इस वजह से छोटू मानसिक तनाव में चल रहा था। गोविंद नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें