पुखरायां। पुलिस ने चेकिंग के दौरान झंडा-बैनर लगी कार और बाइक सवार के पास मिले डेढ़ लाख रुपये पकड़े हैं। बाइक सवार से दस्तावेज मंगाए गए हैं।
कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि झांसी-कानपुर हाईवे पर एक कार में दल विशेष का झंडा व बैनर के साथ नाम लिखा था। झंडा बैनर हटवा कर मोटर व्हीकल एक्ट और आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में कार पर कार्रवाई की गई है। वहीं, शुक्रवार की रात पुखरायां बाईपास पटेल चौक के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो व्यक्तियाें को रोका गया। उन्होंने अपना नाम पता गोंडा तरवगंज के राजारामपुर के संदीप व अभिषेक बताया। उनके पास से बैग में एक लाख 45 हजार रुपये मिले हैं। वे दस्तावेज नहीं दिखा पाए। उनके रुपये कब्जे में ले लिए गए हैं।
सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि चुनाव अचार संहिता के अनुसार सिर्फ पचास हजार रुपये तक ही नकद मान्य है। विवरण प्रस्तुत करना होगा। रात में हाईवे किनारे ढाबों, पेट्रोल पंपों पर भी जांच शुरू कराई गई है।