फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मवेशी को टक्कर मार पलटी कार 30 मीटर घिसटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। श्यामनगर में रविवार को बेकाबू कार मवेशी को टक्कर पलटी कार करीब 30 मीटर तक घिसटती हुई ग्रीन बेल्ट में जा घुसी। हादसे में मवेशी की मौत हो गई। हादसे से जाम लगता देख कार हटाने के लिए कहने को लेकर युवकों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर दी।
विज्ञापन

मंगला विहार से श्यामनगर की ओर रविवार दोपहर जा रही बेकाबू कार से हादसा हुआ। मवेशी का टक्कर मारते हुए कार ग्रीन बेल्ट में जा घुसी। चकेरी थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि कार सवारों ने पूछताछ में बताया कि मवेशी को बचाने की कोशिश में हादसा हुआ। हादसे के बाद मंगला विहार रोड पर जाम लगने लगा। चौकी प्रभारी ने सिपाहियों से फंसा ट्रैफिक सुचारु करने के लिए कहा। इस पर सिपाही ने कार सवार युवकों से कार हटाने को कहा तो वे बहस करने लगे। चौकी प्रभारी कुलदीप यादव युवकों को समझाने पहुंंचे तो उनसे नोकझोंक होने लगी। दोनों ने एक दूसरे पर अभद्रता का आरोप लगाया। इसका एक वीडियो वायरल हुआ। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें