कानपुर। गोविंदनगर पुलिस ने बाइक चोरी के दो आरोपियों को रविवार को गुजैनी अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी में नौरैयाखेड़ा निवासी आदित्य सिंह और रेऊना थाना क्षेत्र के गड़ाथा गांव का आदर्श दीक्षित शामिल हैं। गोविंदनगर इंस्पेक्टर अशोक दुबे ने बताया कि दाेनों आरोपी शातिर हैं। इन पर पनकी, गोविंदनगर, हनुमंतविहार थानों में मामले दर्ज हैं। आरोपियों के पास से चोरी की बाइक बरामद हुई है। इसे आरोपियों ने 16 जून को दादानगर फैक्टरी एरिया से चुराया था। आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। (संवाद)