फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन 19 से, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन

Fri, 18 Jan 2019 01:40 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नाड़ी परीक्षण कर मरीजों को दवाएं भी दी जाएंगी
विज्ञापन

19 जनवरी से कानपुर के मोतीझील में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। शहर में पहली बार हो रहे इस महासम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। दो दिवसीय सम्मेलन के नि:शुल्क शिविर में स्वास्थ्य नाड़ी परीक्षण कर मरीजों को दवाएं भी दी जाएंगी। प्रदर्शनी भी लगेगी। ये जानकारी गुरुवार को आयुर्वेदिक सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गोपाल दत्त शर्मा ने दी।

 

कोकाकोला चौराहे के पास स्थित एक होटल में डॉ. गोपाल दत्त, सम्मेलन के प्रदेश महामंत्री बृजभूषण शर्मा ने पत्रकारों से बताया कि 1907 से संचालित अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन सातवां आयुर्वेदिक पर्व 19 जनवरी से मोतीझील में आयोजित कर रहा है। इसमें लोगों को स्थानीय स्तर पर आसानी से मिलने वाली 50 तरह की औषधियों और उनसे बीमारियों में फायदों की जानकारी दी जाएंगी। जाने-माने आयुर्वेदाचार्य कई लाइफ स्टाइल डिसीज से बचाव, इलाज की जानकारी देंगे।

 

प्रसिद्ध नाड़ी विशेषज्ञ वैद्य ताराचंद्र शर्मा सहित अन्य विशेषज्ञ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 19 और 20 जनवरी को सुबह 8 बजे से मरीजों के पंजीकरण शुरू होंगे और 10 बजे से शाम 6 बजे तक स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं भी दी जाएंगी। मोतीझील के लॉन-3 में महासम्मेलन की तैयारियां शुरू हो गईं। डीएम, एसएसपी व अन्य अफसरों ने वहां पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण एवं प्रेसवार्ता में डॉ. निरंकार गोयल, अरुण श्रीवास्तव, मनोज अग्रवाल, रमेश चंद्र गुलाटी, अवधेश श्रीवास्तव, राजीव शुक्ला आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें