फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार डिवाइडर से टकराई, सीमेंट वितरक की मौत

Thu, 03 Dec 2015 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की सुबह झांसी हाइवे पर चौरा गांव के पास एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक सीमेंट वितरक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को कालपी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन


  उरई निवासी और सीमेंट वितरक अंजनी कुमार(50) सीमेंट व्यापारी दीपक गुप्ता और इलाहाबाद निवासी सीमेंट कंपनी के सेल्स ऑफीसर विनय श्रीवास्तव के साथ कार से लखनऊ गए थे। कार भोलू चला रहा था। लौटते वक्त चौरा गांव के पास उनकी कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

कोतवाल फरमूद अली पुन्डीर ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे लोगों को निकाला। दीपक, विनय और भोलू को एंबुलेंस से कालपी भिजवाया गया, जबकि अंजनी कुमार को पुखरायां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उरई के पटेल नगर निवासी भाई प्रभात कुमार ने शव की पहचान की। बताया कि अंजनी कुमार सीमेंट वितरक था। वहीं, विनय कुमार को कालपी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल उरई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें