फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में रोडवेज बस व कार में भिड़ंत, चालक समेत दो घायल

विज्ञापन
घटना स्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
डेरापुर। थाना क्षेत्र के परौंख ईंट-भट्ठा के पास कोहरे में रोडवेज बस और इनोवा कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें कार चालक व उसका साथी घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की भोर मंगलपुर से रोडवेज की बस यात्रियों को लेकर डेरापुर की ओर जा रही थी। परौंख गांव के ईंट-भट्टे के पास मंगलपुर थाना क्षेत्र के चंद्रकुरा गांव का प्रांजवलि तिवारी (22) की कार से भिड़ंत हो गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक प्रांजवलि तिवारी व उसका साथी लक्ष्मणपुर निवासी मयंक (18) बुरी तरह घायल हो गए। बस भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में उतर गई। इससे बस में सवार यात्रियों को मामूली चोट आई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार चालक व उसके साथी को कार से निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी डेरापुर पहुंचाया। वहां डॉ. पवन कुमार ने जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अखिलेश जायसवाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें