फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर से टकराई कार , पिता-पुत्री समेत तीन की मौत

विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
सैफई। नेशनल हाईवे पर कंटेनर और स्विफ्ट डिजायर कार में टक्कर हो गई। इससे कार सवार पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फ्रेंड्स कॉलोनी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि कार सवार परिवार मथुरा वृंदावन से दर्शन करके लौट रहा था।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के चौधरयाना मोहल्ला निवासी कंफेक्शनरी की दुकान करने वाले दिलीप पोरवाल (50) अपने परिवार के साथ होली पर मथुरा वृंदावन दर्शन के लिए गए थे। शनिवार की रात दो बजे पूरा परिवार कार से लौट रहा था।
जब दिलीप की कार इटावा शहर के थाना कॉलोनी क्षेत्र के नेशनल हाईवे से गुजर रही थी, तभी साईं कोल्ड स्टोरेज के पास अचानक सर्विस रोड से निकला कंटेनर कार के सामने आ गया। इस पर चालक ने अपना संतुलन खो दिया और देखते ही देखते कार कंटेनर से जा टकराई। टक्कर होते ही कार सवारों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर कार सवारों को बाहर निकालना शुरू किया। दिलीप, उनकी बेटी आयुषी (19) व चालक नरेंद्र विश्वकर्मा (40) निवासी मोहल्ला नारोभास्कर, जालौन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दिलीप की पत्नी अंजली पोरवाल, भतीजी शिवानी व साथी अजय राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल से सैफई रेफर किया गया। सूचना पर एसपी सिटी कपिल देव, सीओ सिटी अमित कुमार भी फोर्स के साथ पहुंचे।

घटना स्थल पर पहुंचे एसपी सिटी कपिल देव- फोटो : ETAWAH

मृतक दिलीप पोरवाल की फाइल फोटो- फोटो : ETAWAH

आयुषी पोरवाल- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें