फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर की झपकी ने ली तीन की जान, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटी कार

Fri, 06 Apr 2018 10:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सौरिख थानाक्षेत्र के ग्राम नगला वीरभान के पास तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में मां-बेटे और चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। कार सवार माता वैष्णो देवी के दर्शन कर इलाहाबाद लौट रहे थे। 
विज्ञापन


इलाहाबाद के थाना अल्हापुर घावरागद्दी के मोहल्ला भारद्वाजपुरम निवासी आलोक शर्मा की पत्नी अनामिका शर्मा (52), पुत्र अमित उर्फ सुधांशु शर्मा (33), साढ़ू अल्हापुर निवासी कौशल दुबे की पत्नी कल्पना (48) व पुत्र पार्थ दुबे इनोवा कार से गुरुवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे।

गाड़ी फाफामऊ  निवासी विकास कुमार चला रहा था। शुक्रवार सुबह 8 बजे इलाहाबाद जाते समय जब वह लोग आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ग्राम नगला वीरभान के पास पहुंची, तभी चालक को झपकी आ गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा होते ही चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में अनामिका, उनका पुत्र सुधांशु व गाड़ी चालक विकास की मौके पर मौत हो गई, जबकि कल्पना व उनका बेटा पार्थ गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों घायलों को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर किया गया है। इनोवा में एक बच्चा व उसकी मां गाजियाबाद में उतर गए थे। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को तलाश किया तो इसका खुलासा हुआ।  हादसे में गंभीर घायल कल्पना दुबे ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी को रिश्तेदार बताया। देर शाम दोनों घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन







 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें