फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस जिले की लड़की ने एनआईटी दुर्गापुर में अपनी फैकल्टी में किया टॉप

Fri, 06 Apr 2018 09:41 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नेहा गुप्ता
विज्ञापन
औरैया के संजय नगर निवासी सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद के कोषाध्यक्ष की पुत्री ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा के बलबूते एनआईटी दुर्गापुर में अपनी फैकल्टी में टॉप स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


इसके चलते गत दिवस एनआईटी दुर्गापुर में दो अप्रैल को आयोजित 13 वें दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार ने उन्हें गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया है। कस्बा निवासी धर्मेंद्र गुप्ता की पुत्री नेहा गुप्ता शुरू से ही प्रतिभा की धनी रही हैं । एनटीपीसी परिसर स्थित सेंट जोसेफ  सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 90 प्रतिशत से अधिक अंकों से उत्तीर्ण करने के उपरांत नेहा ने दुर्गापुर एनआईटी में दाखिला लिया था।

जहां से उन्होंने हाल ही में माइक्रोबायोलॉजी से बीटेक की डिग्री हासिल की है। इस दौरान कठिन मेहनत के बलबूते उन्होंने अपनी फैकल्टी में टॉप किया। जिस पर उन्हें समारोह में प्रधानमंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार ने प्रशस्ति पत्र व गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। बता दें कि नेहा दीक्षांत समारोह में पुरस्कृत होने के बाद गुरुवार की शाम दिबियापुर स्थित अपने घर पहुंची। जहां उसने जानकारी दी।
विज्ञापन


वहीं पिछले साल ग्रेजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट (गेट) परीक्षा में नेहा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए ऑल इंडिया स्तर पर 49 वीं रैंक हासिल की थी। अब उनकी तैयारी आइआइएम हैदराबाद से प्रबंधन की मास्टर डिग्री हासिल करने की है। नेहा की इस उपलब्धि पर दिबियापुर यूथ फेडरेशन के अश्वनी शर्मा, नरेंद्र कुमार विश्नोई, भारत विकास परिषद के शुभम अवस्थी, अवधेश शुक्ल, पुष्कर मिश्र, संकल्प परिवार के राघव मिश्र, सभासद राहुल दीक्षित, पुष्पेंद्र गुप्ता बिल्लू, सर्वेश यादव आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें