प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ करती रसूलाबाद विधायक निर्मला संखवार।
- फोटो : AKBARPUR
झींझक (कानपुर देहात)। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गुरुवार को जिले के झींझक और डेरापुर ब्लाक में प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ हुआ। झींझक ब्लाक के पास खुली प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ करते हुए विधायक निर्मला संखवार ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रत्येक गांव में महिलाओं के स्वयं सहायता समूह का गठन किया जा रहा है। महिलाओं को रोजगार के लिए सिलाई मशीन व बैंक से ऋण मिलता है। पहले दिन वीरांगना स्वयं सहायता समूह की प्रेरणा कैंटीन में महिलाओं की तैयार की गई खाद्य सामग्री की बिक्री हुई। इस दौरान बीडीओ सुमित पटेल, मंडल अध्यक्ष सतपाल धनगर, सुनील चक, सुशील तिवारी, वरुण चौबे, दिनेश सिंह, पंकज पाल, समूह संचालिका संगीता कोविंद आदि रहीं।
डेरापुर में गुरुवार को ब्लाक परिसर में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मां सरस्वती स्वयं सहायता समूह जीरेपुर की ओर से संचालित प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से डीएम जेपी सिंह व सीडीओ सौम्या पांडेय ने किया। बीडीओ बब्बन राय ने बताया कि प्रेरणा कैंटीन खुलने से ताजी खाद्य सामग्री मिलेगी। महिलाएं यहीं पर समोसा, पकौड़ी, लड्डू, नमकीन, चाय आदि बनाकर कैंटीन से जरिये बिक्री करेंगी। सभी खाद्य सामग्री बाजार रेट पर बेची जाएंगी। इससे अधिकारियों व कर्मचारियों को सहूलियत मिली है। महिलाओं को भी रोजगार मिला है। बीडीओ ने बताया कि प्रेरणा कैंटीन का संचालन समूह की संचालिका सुनीता देवी करेंगी। इस दौरान एडीओ पीके सिंह, अश्वनी कुमार, ब्लाक मिशन मैनेजर प्रियंका विश्वकर्मा, क्षितिज राठौर, अरुण कुमार चौधरी, प्रिया कटियार, स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष रिंकी, कोषाध्यक्ष अंजू देवी, सचिव ऊषा देवी आदि रहीं।