कानपुर। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर में किदवईनगर निवासी अंतरा श्रीवास्तव ने एसोसिएट डायरेक्टर हैं। वह काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव की बेटी हैं।
विज्ञापन
वेबसीरीज में एक्टर जिमी शेरगिल और सिद्धार्थ कपूर मुख्य भूमिका में हैं। रविवार को नई दिल्ली में आयोजित इंडियन एयरफोर्स मैराथन में वेब सीरीज का पहला लुक जारी किया गया। इसमें भारतीय वायुसेना के मिशन के बारे में दिखाया गया है। अंतरा ने बताया कि इससे पहले वह वोडका डायरी और पलटन जैसी फिल्मों में भी एसोसिएट डायरेक्टर के तौर पर कार्य कर चुकी हैं।