हैदराबाद विश्वविद्यालय के शोध छात्र की हत्या मामले में शुक्रवार की शाम
कस्बा अकबरपुर में डॉ. अंबेडकर जन्मोत्सव मेला कमेटी ने कैंडल मार्च
निकाला।
राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र उप जिलाधिकारी
अकबरपुर को सौंपा गया।
कमेटी अकबरपुर के अध्यक्ष उमाशंकर कमल ने बताया
कि 17 जनवरी को हैदराबाद विश्वविद्यालय के शोध छात्र रोहित वेमुला की हत्या
कर दी गई थी। हत्या के विरोध में उन्होंने समर्थकों के साथ कैंडल मार्च
निकाला।
उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में मांग की है कि उक्त
हत्या के प्रकरण सीबीआई जांच कराई जाए और दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।
भारत के समस्त विद्यालयों व शिक्षण संस्थानों में जाति द्वेष भावना से हो
रहे अत्याचारों को सतर्कता से निगरानी कर रोक लगाई जाए। कैंडल मार्च
अकबरपुर अंडरपास से शुरू होकर एसडीएम कार्यालय पर समाप्त हुआ।
इस मौके
पर श्याम सुंदर प्रेमी डॉ. रामशंकर गौतम, डॉ. एमपी गौतम, मानिकचंद्र दोहरे,
श्रीकृष्ण दोहरे, राम स्वरूप गौर, आनंद स्वरूप कुरील, पीसी दोहरे, केके
गौतम, डॉ. चमन सिंह, रामचंद्र वर्मा, प्रभाशंकर कमल, आरबी गौतम, शिव कुमार
गौतम, मैयादीन कुरील, केएल गौतम, रामकृष्ण आजाद आदि मौजूद रहे।