फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्री बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थी परखेंगे अपनी तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा से पहले छात्र प्री बोर्ड के जरिए अपनी तैयारियों को परखेंगे। प्री बोर्ड की परीक्षाएं 11 जनवरी से शुरू होकर 21 जनवरी के बीच होंगी। परीक्षा तैयारियों में परीक्षार्थी जुट गए हैं। वहीं, राजकीय कॉलेज सहित निजी कॉलेज संचालकों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड के 283 कॉलेज संचालित हैं। इनमें 21 जीआईसी, 54 वित्तपोषित व 208 वित्तविहीन कॉलेज शामिल है। इस बार बोर्ड परीक्षा में 69 केंद्रों पर 44,495 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। लेकिन मुख्य परीक्षा में जाने से पहले छात्त्रों को प्री बोर्ड की परीक्षा से गुजरना होगा। प्री बोर्ड के जरिए छात्र अपनी तैयारियों को परख सकेंगे। प्री बोर्ड की परीक्षा बोर्ड की तर्ज पर ही हाेगी। जिसमें संपूर्ण पाठ्यक्रम को शामिल किया जाएगा। स्कूल के शिक्षक ही प्रश्न पत्र तैयार करेंगे। प्री बोर्ड परीक्षा के दौरान सामने आई कमियों को दुरुस्त कर बच्चे बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे तो ज्यादा कठिनाई नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें