लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल बज चुका है। सभी राजनीतिक दलों ने अपने अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की गई है।
चुनावी प्रत्याशी धूप में खूब पानी पीकर निकलें। सुबह पौष्टिक सादा नाश्ता भर पेट खाकर निकलें। गर्मी में शरीर में पानी की कमी होती है, डिहाईड्रेशन से बचने के लिए पानी पीते रहें। साफ जूस भी ले सकते हैं, बाजार में बिकने वाली चीजों के सेवन से बचें।