फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसजेएमयू: दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आज से शुरू, छात्रों के लिए जरूरी जानकारी

Mon, 01 Jul 2019 01:06 PM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसजेएम विश्वविद्यालय
विज्ञापन
कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आज से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई। बीए-एलएलबी और एलएलबी में दाखिले की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। इसमें काउंसलिंग के लिए जल्द तिथि जारी की जाएगी जबकि फार्मेसी, हेल्थ साइंसेज विभाग, बॉयोसाइंस एंड बॉयोटेक्नोलॉजी विभाग में आज से ही काउंसलिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन


फाइन आर्ट विभाग में प्रवेश के लिए एक से चार जुलाई के बीच काउंसलिंग प्रक्रिया चलेगी। विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेश कटियार ने बताया कि एक से चार जुलाई के बीच सभी ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्र-छात्राएं डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन कराने के साथ प्रवेश ले सकते हैं। चार जुलाई तक दाखिले के बाद रिक्त सीटों का विवरण जारी किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण की काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन

फूड प्रोडक्शन में मिलेगा प्रवेश
होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म विभाग में प्रवेश की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है। विभाग में संचालित डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन और डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज सर्विस में एक जुलाई से छात्र एडमिशन ले सकेंगे। विभाग के इंचार्ज डॉ. विवेक सचान ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को एडमिशन का मौका दिया जा रहा है। इसके बाद रिक्त सीटों पर सीधे दाखिला दिया जाएगा।

समाज कार्य विभाग में भी मौका
समाज कार्य विभाग में छह पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। विभाग के हेड डॉ. संदीप कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी छात्र काउंसलिंग कराने के साथ प्रवेश ले सकते हैं। पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग में 50 सीटें हैं। इसकी फीस 26643 रुपये प्रति वर्ष है। एमए इन एक्सटेंशन एंड रूरल डेवलपमेंट में 60 सीटें हैं और इसकी फीस 9799 रुपये प्रति वर्ष है। पोस्ट मास्टर डिप्लोमा इन लाइफ लांग लर्निंग एंड एक्सटेंशन में 30 सीटें हैं और इसकी फीस 3304 रुपये प्रति वर्ष है। पीजी डिप्लोमा इन ह्यूमन राइट्स एंड सोशल ड्यूटीज में 40 सीटें हैं और इसकी फीस 24343 रुपये प्रति वर्ष है। एमए इन डेवलपमेंट स्टडीज में 40 सीटें हैं और इसकी फीस 28543 रुपये प्रति वर्ष है। मास्टर ऑफ सोशल वर्क में 60 सीटें हैं और इसकी फीस 38543 रुपये प्रति वर्ष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें